बेसन के लड्डू
30 Minute,.
• बेसन – 500 ग्राम (5 कप)
• घी – 400 ग्राम (2 कप)
• चीनी – 500 ग्राम (2.1/2 कप)
• इलाइची – 8-10
• काजू – 50 ग्राम (1/4 कप)
• बेसन को एक बर्तन में छान कर निकालिये और कढ़ाई में घी गर्म कर बेसन डाल कर कलछी से चलाकर भून लीजिये (बेसन मोटा वाला लें, मोटे बेसन के लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं)।
जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगंध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये। इससे बेसन में झाग आ जाएंगे और उसमें दाने बन जाएंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बढा़ देंगे। इसके बाद झाग खत्म होने तक बेसन को भून लीजिये। अब गैस बंद कर दीजिये और भुने हुए बेसन को ठंडा करने के लिये हवा में रख दीजिये।
• एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुए सारे काजू काट लीजिये और इलाइची को छील कर उसके दानों को बारीक पीस लीजिये। इसमें चीनी को पीस कर डाला जा सकता है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते इसलिये हम चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलाएंगे ताकि लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनें। आप चाहें तो तगार या बूरा बाजा़र से भी ला सकते हैं।
• बेसन अब ठंडा हो गया है। इसमें तगार, इलाइची व काजू के टुकड़े डालिये और अच्छी तरह मिला कर गोल-गोल लड्डू बना लीजिये।
• बेसन के लड्डू तैयार है। चाहें तो इन्हें अभी गरमा गरम खाइये या फिर एअर टाइट कंटेनर में बंद कर के 2 महीने तक कभी भी खाइये।