बथुअा का पराठा

बथुअा का पराठा

40 Minute.
• 250 ग्राम बथुअा भाजी
• 4 हरी मिर्च
• 1 लच्छी हरी धनिया
• 1 इंच अदरक
• 4 कली लहसुन
• 1/2 चम्मच धना पावडर
• 1/2 लाल मिर्च
• नमक स्वादानुसार
• 1 चम्मच तेल मोयन
• 2 कटोरी गैंहू का अाटा
• 4 चम्मच बेसन
• 1/2 चम्मच सौफ
• 1/2 चम्मच जीरा
• तेल सेकने के लिये

• बथुअा भाजी के मोटे डंठल निकाल कर साफ़ कर धो लें। गंजी में 1 कप पानी डाल कर बथुअा को 5 मिनट पका लें। अब बथुअा का पानी छान कर रखें,अाटा लगाने के काम अायेगा।

• उबली बथुअा में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च ,हरा धनिया डाल कर पीस कर पेस्ट बना लें ।

• गैंहू व बेसन के अाटा को मिला कर 1 चम्मच तेल से मोयन करें।

• अब अाटा में पिसा बथुअा, धना पावडर, जीरा, लाल मिर्च, सौफ व नमक मिला कर ज़रूरत हो तो बथुअा का निकला पानी डाल कर कड़ा अाटा गूँथ कर पराठाँ बनायें।

• गूँथें अाटे की छोटी छोटी लोई बना कर पराठाँ बेल लें।

• गैस पर तवा गरम करके पराठा डाल कर थोडा थोडा तेल डालते हुये दोनो तरफ पलट कर तेज अाँच पर सुनहरा व कुरकुरा पराठाँ सेकें।

• अब पराठाँ को चटनी, दही व सब्ज़ी के साथ परोसे।