तवा कुलचा अालु
2 Hour.
• 1 कटोरी मैदा
• 1/2 कप दही
• 1 चम्मच बेकिंग सोडा
• 1 चम्मच शक्कर
• 1 चम्मच तेल मोयन के लिये
• 1/2 छोटी चम्मच नमक
• 2 चम्मच कटा धनिया या 1 चम्मच अजवाइन
• अालु भरावन मसाल
• 4 उबले अालु
• 2 हरी मिर्च
• 2 चम्मच कटी हरी धनिया
• 1 इंच अदर
• 1/4 लाल मिर्च पावडर
• 1/2 चम्मच धना पावडर
• 1/4 चम्मच अमचूर
• 1/4 गरम मसाला
• नमक स्वादानुसार
• 2 चम्मच तेल मोयन
• 4 चम्मच मक्खन या घी पराँठा सेकने व लगाने
• अालु को उबाल कर छिलका निकाल दें, व अालु किस लें या बारीक मसल लें।
• अौर अालु में जीरा, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काट कर डालें। व अदरक को किस लेंअौर अालु में सभी मसाले मिला कर टिकिया बना कर रख लें।
• विधी अाटा गूँथना-
• 2 कटोरी मैदा लें उसमे 1/2 कप दही, 1/2 चम्मच बैंकिंग सोडा, 1 चम्मच शक्कर, 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर 1 चम्मच तेल का मोयन करे।
• अाटा गूँथने के लिये हल्का गरम पानी लें। थोडा थोडा पानी डाल कर नरम अाटा गूँथे।
• हाथमें तेल लगा कर अाटा को अच्छी तरह 3’4 मिनट मसल कर नरम व चिकना कर लें।
• अौर अाटा पर तेल लगा कर अाटा को ढक कर गरम स्थान पर रखें।
• 5,6 घंटे के लिये रख दें । अाटा फूल कर दुगना हो जायेगा।
• 5,6 घंटे बाद अब अाटे को मसल कर अाटे की लोई बना कर रखें।
• अालु कुलचा बनाने के लिये जैसे अाप अालु का पराठाँ बनाते हैं ठीक वैसे ही लोई को मैदा मे डुबो कर बेल कर या हाथ से लोई को बडा करके पराँठे की तरह अालु की टिकिया भर कर परथन लगा कर पराठाँ की तरह मोटा बेल कर बडा करें।
• अालु कुलचा में अब बेलने के बाद एक तरफ पानी लगा दें अौर पानी वाली साइड मे कटा धनिया या अजवाइन या जीरा छिड़क कर बेलन से थोडा अौर बेल दें। कुलचा को गरम तवा पर डाल कर सिकने दें। रोटी की तरह बनायें या पराठाँ जैसे घी लगा कर कुलचा सेकें। जैसे अापको पसंद हों।
• थोड़ी सिकने के बाद अालु कुलचा को पलटना है। अालु कुलचा को दोनो तरफ से पलट कर सेकें। अौर तवा से निकाल दें।
• अालु कुलचा सिक कर तैयार है, उसमें घी लगा कर परोसें। अालु कुलचा को छोले, दाल मखनी या अपनी पसंद की ग्रेवी वाली सब्जी व प्याज चटनी के साथ गरम गरम परोसें।